फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पोखरे में नहाते समय डूबने से अधेड़ की मौत

पोखरे में नहाते समय डूबने से अधेड़ की मौत

Mon, 03 Sep 2018 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 03 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
पोखरे में नहाते समय डूबने से अधेड़ की मौत
रामजनत के परिजन कलेकट्रेट चौकी पर पहुंचे पीएम कराने के लिए। - फोटो : अमर उजाला
हरिहरपुर/संतकबीरनगर। सोमवार को तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में स्थित पोखरे में नहाते समय एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मौके पर साथ में नहा रहे लोगों के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने अचेतावस्था में व्यक्ति को पोखरे से बाहर निकाला। सूचना पर तामेश्वरनाथ चौकी पुलिस भी पहुंच गई। आनन-फानन में एंबुलेंस से लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बड़ेला गांव निवासी रामजतन (55) गांव के ही कुछ लोगों के साथ तामेश्वरनाथ के समीप हो रही कुश्ती देखने आए थे। उसी समय वे अपने अन्य साथियों के साथ तामेश्वरनाथ धाम परिसर में बने पोखरे में नहाने लगे। नहाते समय वे डूबने लगे तो साथ में नहा रहे लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के ग्रामीण और ग्राम प्रधान नरेंद्रनाथनाथ भारती भी पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने डूब रहे व्यक्ति को पोखरे से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज श्रवण कुमार ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से रामजतन को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। गांव का हर कोई व्यक्ति रामजतन की मौत से दुखी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed