फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शिरी के अपहरण व दुष्कर्म मामले में है आरोपी

शिरी के अपहरण व दुष्कर्म मामले में है आरोपी

Fri, 11 Jan 2019 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
शिरी के अपहरण व दुष्कर्म मामले में है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हैंसर। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी व 12 हजार के इनामी को धनघटा पुलिस ने बृहस्पतिवार को दुलहापार चौराहे से पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है। लापता किशोरी भी मिल गई है जिसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
एसओ करुणाकर पांडेय के अनुसार नौ नवंबर को थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीया किशोरी लापता हो गई थी। 22 नवंबर को परिजनों ने बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर जिले के हथौरी थाने के गांव डीहजीवर गांव निवासी रुदल के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। पौली पुलिस चौकी के इंचार्ज नसीमुददीन सिद्दीकी को खबर मिली कि आरोपी रुदल व लापता किशोरी दुलहापार चौराहे पर कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। वहां पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के बाद घरवालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


मारपीट व बलवा के पांच आरोपी गिरप्तार
हैंसर। बेलमा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसओ करुणाकर पांडेय ने बताया कि बीते वर्ष 14 दिसबंर को बेलमा गांव निवासी रामवृक्ष प्रजापति के साथ जमीनी विवाद के कारण मारपीट के मामले में आरोपी रामशकल राय, विजय प्रकाश राय, दुर्गेश राय, बैजनाथ यादव व विपिन राय के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को डिहवा बाजार के पास से एसआई दयानाथ राम, हरिप्रकाश शर्मा व आरक्षी चंद्रकेश यादव ने पांचों लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed