फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   लक्ष्मी मूर्ति का मार्ग अवरुद्ध करने वालो के खिलाफ मुकदमा

लक्ष्मी मूर्ति का मार्ग अवरुद्ध करने वालो के खिलाफ मुकदमा

Sun, 04 Nov 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मी मूर्ति का मार्ग अवरुद्ध करने वालो के खिलाफ मुकदमा
बुनकर नेता समेत सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

बलवा, मारपीट, एससी-एसटी, धार्मिक अपमान करने के मामले में मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। बखिरा पुलिस ने शनिवार की देर रात भटौली निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर एक नामजद व सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानमाल की धमकी, मूर्ति क्षतिग्रस्त करने व एसटी-एससी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुनील कन्नौजिया ने बताया की वह अनुसूचित जाति से है। वह गांव की लक्ष्मी पूजा समिति का अध्यक्ष भी है। वह समिति के अन्य सदस्यों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखकर बघौली से लक्ष्मी की प्रतिमा को लेकर लेडुआ-महुआ गांव से होते हुए भटौली जा रहे थे। इस दौरान एक मदरसे के सामने करीब दो सौ की संख्या में मौजूद बच्चे व कुछ लोगों ने रास्ते को रोक लिया। गांव के ही एक नेता ने अपने पक्ष के लोगों को हमला करने के लिए उकसाते हुए समिति के सदस्यों को मारापीटा व इस रास्ते से मूर्ति ले जाने को चुनौती दी। इसी दौरान कुछ लोगों ने लक्ष्मी प्रतिमा का हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे प्रतिमा खंडित हो गई। बाद में उक्त नेता ने जाति सूचक गाली भी दी। लोगों के हमले में ट्रैक्टर ड्राइवर अर्जुन, समिति के संदीप यादव व मोहन विश्वकर्मा को चोट भी आई। घटना की देर रात एएसपी असित कुमार, एसओ सदानंद सिंह, एसआई राममिलन यादव मय पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुंच गए थे। एसओ सदानंद सिंह ने बताया कि वादी की शिकायत पर इशहाक अंसारी व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


साजिश के तहत फंसाया गया : इशहाक
बखिरा। मूर्ति को नुकसान पहुंचाने व रास्ता अवरुद्घ के मामले में थाने में दर्ज मुकदमे पर इशहाक अंसारी ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। शनिवार को घटना के वक्त एक मामले में बंद दामाद की रिहाई के लिए वह बस्ती जेल गए थे। रात में करीब साढ़े नौ बजे घर आए थे। बताया कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। घटना के वक्त मौजूद नहीं होने के बाद भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed