फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

Sun, 08 Jul 2018 11:03 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
ambedkar statue - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर) । महुली क्षेत्र के शनिचरा बाबू तिराहे पर स्थापित आंबेडकर प्रतिमा को शनिवार की रात बाइक सवार अज्ञात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार की सुबह इस बात की सूचना मिलने पर आस-पास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिमा के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराकर ग्रामीणों के आक्रोश को शांत कराने का प्रयास किया।

शनिचरा बाबू के ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की देर रात बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति गांव के तिराहे पर पहुंचे। बाइक खड़ी करके तिराहे पर लगी डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के चबूतरे पर चढ़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामीणों ने समझा कि शायद दोनों बाबा साहब के अनुयायी हैं और श्रद्धा स्वरूप प्रतिमा के पास शीश झुकाने गए होंगे । रविवार की सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा की टूटी अंगुली और हाथ क्षतिग्रस्त देखा तो उनमे रोष व्याप्त हो गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर सैकड़ों महिलाओं और पुरूषों की भीड़ जमा हो गई । मौके पर प्रभारी एसओ मनोज राय और धनघटा एसओ संतोष कुमार तिवारी भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर तत्काल क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी। ग्राम प्रधान ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की तहरीर दी है। प्रभारी एसओ मनोज राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है । प्रतिमा खंडित करने वालों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed