{"_id":"5c38e65abdec227320177fd4","slug":"111547232858-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में महिला घायल
विज्ञापन
महिला ने केस दर्ज कराया
बखिरा। थाना क्षेत्र के रमवापुर बिहार निवासी एक महिला के ऊपर गांव के ही एक व्यक्ति ने तीन दिसंबर को बाइक चढ़ा दिया था। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सहमति के बावजूद इलाज से मना करने पर पीड़ित महिला ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पीड़िता गीता देवी ने बताया कि तीन दिसम्बर को गांव के ही एक व्यक्ति ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए उसके ऊपर चढ़ा दिया। इस हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गई। मेडिकल जांच में उसके कमर की हड्डी टूटी मिली। आरोपी ने उसका इलाज कराने को कहा, इस वजह से उसने मुकदमा कायम नही कराया। बाद में आरोपी इलाज कराने से इंकार कर दिया। उसने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। एसओ सुधीर सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।