{"_id":"5b882ca342c792463b3b68dc","slug":"111535650979-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल बालक की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल बालक की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहरौली (संतकबीरनगर)। तीन दिन पूर्व बीएमसीटी मार्ग पर स्थित दुधारा थाने के लोहरौली ठकुराई में रामलीला देखने के दौरान बाइक की चपेट में आने से घायल हुए बालक की इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
दुधारा थाना क्षेत्र के लोहरौली ठुकराई में मंगलवार की शाम आठ बजे दुर्गा पूजा के दौरान होने वाले राम लीला को देखते जाते समय लोहरौली निवासी आठ वर्षीय रवि पुत्र रुपई रात करीब आठ बजे बाइक की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायलावस्था में परिजन रवि को सीएचसी सेमरियांवा ले गए। जहां से डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहंा से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रिफर कर दिया। बृहस्पतिवार को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते बाराबंकी के करीब रवि की मौत हो गई। रवि की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां आरती देवी रह रह कर बेहोश हो जा रही थी। आठ चर्षीय रवि प्राथमिक विद्यालय लोहरौली ठकुराई में कक्षा तीन का छात्र था। उसकी मौत से परिजन गमगीन है।
विज्ञापन