फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   चरित्र पर लगाने से क्षुब्ध महिला ने की आत्महत्या

चरित्र पर लगाने से क्षुब्ध महिला ने की आत्महत्या

Sun, 06 May 2018 11:34 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
चरित्र पर लगाने से क्षुब्ध महिला ने की आत्महत्या
burnt to death

विज्ञापन
हैंसर (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के चपरापूर्वी गांव निवासी विवाहिता की जलने से हुई मौत के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। मृतका के पति ने थाने में तहरीर देकर कहा कि गांव के कुछ लोग काफी दिनों से उसकी पत्नी के चरित्र पर कीचड़ उछाल रहे थे। घटना के दिन भी गांव के एक दंबग व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ घर पर चढ़ कर भला बुरा कहा । इससे क्षुब्ध पत्नी दीपिका ने खुद को आग के हवाले कर दिया।

मृतका के पति परमेश ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में वह और पत्नी दीपिका अपने दरवाजे पर आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी समय गांव निवासी एक व्यक्ति अपने तीन चार साथियों के साथ पहुंचा और दीपिका को सुनाकर उल्टी सीधी बातें कहने लगा। जिससे दीपिका आहत हो गई और बरामदे में जाकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। पत्नी को बचाने के प्रयास में वह भी झुलस गया। मृतका के पति का कहना है कि वह वर्ष 2008 में गांव निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। जिससे दो संताने है। वह बाहर रहकर प्राईवेट नौकरी करके बच्चों का भरण पोषण करता था। पत्नी बच्चों के साथ घर रह रही थी। अभी दो मई को वह घर लौटा था और तीन मई को विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। दूसरी तरफ गांव वालों का कहना है कि जिस समय दीपिका और उसके पति दरवाजे पर बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। उस समय गांव के कुछ लोग उनके दरवाजे पर देखे गए थे और थोड़ी ही देर बाद दीपिका के जलने की बात सामने आ गई। पत्नी की मौत और मासूम बच्चों के पालन-पोषण को लेकर चिन्तित परमेश रविवार की सुबह थाने पर कुछ लोगों के नाम तहरीर देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की। दूसरी तरफ एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed