फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elder brother-in-law accused of rape; police name him in the case.

Yamuna Nagar News: जेठ पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया नामजद

Sat, 22 Aug 2026 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Aug 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
Elder brother-in-law accused of rape; police name him in the case.
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना शहर यमुनानगर में दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति गाड़ी चलाने का काम करता हैं और अकसर घर से बाहर रहते हैं। घर के बाहर इलेक्ट्रिशियन की दुकान करने वाला जेठ 2023 से उस पर बुरी नजर रखे हुए था और मौका देखकर अश्लील हरकतें करता था। एक दिन सास व जेठानी पशुओं को चारा डालने के लिए घर से बाहर गईं तो जेठ उसके कमरे में आ गया और मुंह बंद कर उससे दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बारे सास को बताया तो उसने भी उसने जेठ का साथ दिया। बाद में पति को जानकारी दी तो उसने भी जेठ से कुछ नहीं कहा। इस मामले में कई बार पंचायतें हुईं। इसमें आरोपी जेठ ने माफी भी मांगी, पर दोबारा उसे अकेली पाकर संबंध बनाए। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed