{"_id":"59ecdece4f1c1b98678b6e65","slug":"101508695758-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग, सामान जल कर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में लगी आग, सामान जल कर राख
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के डारीडिहा में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से एक दुकान में आग लग गई। जिससे करीब 20 हजार का सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित ने इसकी सूचना हल्का लेखपाल को दी है।
जानकारी के अनुसार डारीडिहा निवासी गोरखनाथ मौर्या पुत्र परमेश्वर मौर्या गांव में झोपड़ी डालकर रहते है। वह झोपड़ी में ही किराने की दुकान खोल रखे है। शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। आग की लपट देखकर आस पास के लोग दौड़े और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया। पीड़ित गोरखनाथ ने बताया कि दुकान में रखा बेसन, रिफाइन तेल, मैदा, मूंगफली दाना, मसाला समेत करीब 20 हजार का सामान जल कर राख हो गया है। बताया कि दुकान के सहारे ही घर का खर्च और बच्चों की पढ़ाई चलती थी। कहा कि हल्का लेखपाल को सूचना दे दी है।