फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कोतवाली क्षेत्र की घटना

कोतवाली क्षेत्र की घटना

Wed, 30 Aug 2017 07:47 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की घटना
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के पखुआपार गांव में बुधवार को प्रधान की ओर से लगाए गए खड़ंजे के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ, जिसमें दंपति समेत दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हुए। राड के हमले से गले में लगे गंभीर चोटों की वजह से जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल दंपति को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पखुआपार गांव की प्रधान शकुंतला देवी के बेटे दुष्यंत चौरसिया के जरिए बुधवार को खड़ंजा लगवाया जा रहा था। उसी दौरान गांव के धर्मेंद्र चौरसिया ने अपने घर की ओर बढ़ा कर और चौडा करके खडंजा लगाने का आरोप मढ़ते हुए विरोध शुरु कर दिया। उसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। धर्मेंद्र चौरसिया का आरोप था कि प्रधान के बेटे दुष्यंत चौरसिया ने अपने लोगों के साथ मिलकर राड से प्रहार करके उसे पिता लक्ष्मण चौरसिया,मां शांति देवी के गले के पास गंभीर चोट पुहुंचाई है। जबकि उसके दाहिने पैर की हड्डी तोड़ दिया। इसके अलावा उसके भाई शैलेंद्र को भी मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि प्रधान के बेटे दुष्यंत चौरसिया का आरोप था कि धर्मेंद्र पक्ष के लोगों ने खडंजा लगाने का विरोध किया और फिर मारपीट कर ली। मारपीट की घटना में उसे और पिता वेद प्रकाश,उसके सहयोगी अभय शर्मा को भी चोटें आई हैं। इधर घटना की खबर पर डायल 100 नंबर की टीम के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। डायल 100 की गाड़ी से ही गंभीर रुप से घायल दंपति लक्ष्मण और शांति को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया। जहां से घायल दंपति मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए । घायल लक्ष्मण की हालत नाजुक बताई जा रही थी। कोतवाल बीबी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। प्रधान के बेटे समेत दो लोग पुलिस की हिरासत में है। वृद्घ लक्ष्मण की हालत बेहद नाजुक है। इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed