{"_id":"6491e88a2549c7b32c04b028","slug":"crime-in-police-man-khalilabad-news-c-7-1-213653-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पिट रहे युवक को बचाने पहुंचे पुलिस कर्मियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पिट रहे युवक को बचाने पहुंचे पुलिस कर्मियों से मारपीट
Tue, 20 Jun 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर में पुलिस कर्मी मारपीट करता युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा/ संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर में मंगलवार को रंजिश को लेकर कुछ लोग एक युवक की मारपीट रहे थे। उसी दौरान सूचना पर विवाद शांत कराने पहुंचे दो सिपाहियों पर हमलावरों ने हमला कर दिया। हमले में एक सिपाही का सिर फूट गया तो दूसरे को गंभीर चोटें आईं। इस दौरान हमलावरों ने जमकर ईंट पत्थर चलाए, जिससे अफरा- तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। बाद में सीओ एसओ समेत काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल दोनों सिपाहियों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
ग्रामीणों के मुताबिक करीब बीस दिन पूर्व रेवटा गांव स्थित कुआनों नदी में स्नान के दौरान किसी बात को लेकर रेवटा निवासी चंद्रशेखर आदि का मोहरैया गांव निवासी कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। उसके बाद दोनों गांवों के युवकों के बीच तनातनी चल रही थी। मंगलवार को रेवटा गांव निवासी चंद्रशेखर पुत्र उदय क्षेत्र के काली जगदीशपुर में स्थित टेंट हाउस पर गद्दा-चादर आदि पहुंचाने गए थे। उसी दौरान मोहैरया के कुछ युवकों ने उन्हें देख लिया और अपने परिवार के लोगों को बुला लिया।
काफी संख्या में महिला, पुरुष और युवकों ने चंद्रशेखर को दौड़ा कर पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लाठी, डंडे, पाइप से पिटाई करने लगे। चंद्रशेखर किसी तरह खुद को बचाते हुए टेंट हाउस के अंदर घुस गया। टेंट संचालक ने शटर डाउन करके चंद्रशेखर को सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन
इधर घायल चंद्रशेखर ने घटना की सूचना फोन से पुलिस चौकी कालीजगदीशपुर को दी। सूचना पर सिपाही प्रशांत त्रिपाठी, अरुण कुमार गौड़ मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मी विवाद शांत कराने का प्रयास कर ही रहे थे कि उसी दौरान हमलावर भड़क गए। हमलावरों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में सिपाही प्रशांत त्रिपाठी का सिर फूट गया, जबकि दूसरे सिपाही अरुण कुमार गौड़ को कई जगह चोटें लगीं।
इस दौरान हमलावरों ने जमकर ईंट- पत्थर भी चलाए। किसी ने घटना की सूचना एसओ भगवान सिंह को दी। सूचना पर सीओ ब्रजेश सिंह, एसओ भगवान सिंह काफी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने घायल दोनों सिपाहियों से जानकारी ली और उन्हें अस्पताल भेजवाया। पुलिस घटना में शामिल हमलावरों को चिह्नित कर कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।
-- -- -- -- -- -
पुलिस कर्मियों पर हमला करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ केस दर्ज किए जाने का निर्देश एसओ महुली को दिया गया है। इसमें जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी कीमत पर ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी