फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime case meeting

Sant Kabir Nagar News: अकारण विवेचनाओं को लंबित रखने पर एसपी ने दी हिदायत

Wed, 05 Jul 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime case meeting
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक को संबो​धित करते एसपी सत्यजीत गुप्ता।संवाद
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने क्षेत्राधिकारी मेंहदावल अंबरीष सिंह भदौरिया की उपस्थिति में सर्किल क्षेत्र के थाना मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला व धर्मसिंहवा के थाना प्रभारियों व उपनिरीक्षकों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। उन्होंने अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली और लंबित होने के कारणों की समीक्षा की। अकारण विवेचनाओं को लंबित रखने को लेकर सख्त हिदायत देते हुए विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। विवेचकों को भविष्य में विवेचनाओं के प्रति लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने के लिए चेतावनी दी व प्रभारी निरीक्षक को अपने अधीनस्थ नियुक्त विवेचकों के विवेचनाओं की निरंतर समीक्षा कर विवेचनाओं का समयवद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान रीडर एसपी कृष्णदेव सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रजनी कांत ओझा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed