फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Creating environment to set up industry, lack of facilities

संत कबीर नगर: उद्योग स्थापित करने का बना रहे माहौल, सुविधाओं का टोटा

Sun, 12 Feb 2023 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 12 Feb 2023 04:28 AM IST
विज्ञापन
Creating environment to set up industry, lack of facilities
औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़क।संवाद
औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें टूटीं, नालियां ध्वस्त
विज्ञापन

शाम होते ही आधे क्षेत्र में पसर जा रहा अंधेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में नए उद्योग स्थापित करने का माहौल बनाया जा रहा है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का टोटा है। यहां की सड़कें टूट गई हैं। उस पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। नालियां ध्वस्त हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। शाम होते ही आधे औद्योगिक क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
खलीलाबाद विकास निगम की स्थापना 1973-74 में हुई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के किनारे करीब 231.34 हेक्टेयर में फैले औद्योगिक क्षेत्र में 272 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं। इनमें से वर्तमान में 151 इकाइयां संचालित हो रही हैं। यह औद्योगिक क्षेत्र नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की सीमा में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन

परिसर की सड़कें जर्जर हो गई हैं। गिट्टियां उखड़कर बिखर गई हैं। जल निगम कार्यालय के पास पुलिया का आधा हिस्सा टूट गया है, जबकि इसी मार्ग से होकर बड़े वाहन आते-जाते हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जलनिकासी के लिए बनाई गई नालियां देखरेख में अभाव में ध्वस्त हो चुकी हैं। पथ प्रकाश की व्यवस्था भी दयनीय है। इससे शाम होते ही आधे औद्योगिक क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है। औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। यहां बड़ी संख्या में बड़े वाहनों का आना-जाना होता है। सड़कों की मरम्मत कराने के लिए कदम उठाए जाने की जरूरत है।
जय प्रकाश पांडेय, उद्यमी
...
जलनिकासी की व्यवस्था चौपट हो गई है। नालियां या तो ध्वस्त हैं या फिर जाम। ऐसे में दुर्गंध उठ रही है। औद्योगिक क्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन कूड़ा गिरा रहा है। इससे समस्या और बढ़ गई है।
दीनानाथ चौधरी, उद्यमी
...
औद्योगिक क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं है। आधे क्षेत्र में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे चोर-उच्चकों का भय बना रहता है। पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए कदम उठाया जाना आवश्यक है।
मंजू विश्वकर्मा, उद्यमी
...
औद्योगिक क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। पार्क बदहाल है। सरकार औद्योगिक विकास के लिए माहौल तैयार कर रही है, लेकिन समस्याओं की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। यहां समस्याओं का समाधान किया जाना जरूरी है।

सर्वजीत पासवान, उद्यमी
...
कोटे

औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए 29 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। इसमें सड़कों, पार्क की दशा सुधारने के साथ ही बिजली व जलनिकासी की व्यवस्था शामिल है। उम्मीद है जल्द ही प्रस्ताव शासन से स्वीकृत हो जाएगा। उसके बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
प्रेम रंजन सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed