फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crackering at win in bypoll

महागठबंधन की जीत पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े

Thu, 31 May 2018 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
crackering at win in bypoll
कैराना उप चुनाव में जीत से बैंक चौराहे पर सपा बसपा के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर खुशी जाहिर की। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। प्रदेश की कैराना लोक सभा और नूरपुर विधान सभा के उपचुनाव में सपा, रालोद, बसपा के महागठबंधन की जीत पर कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को खुशी जताई। रालोद कार्यालय और सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। उसके बाद संयुक्त रूप से तीनों दलों के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला।  
विज्ञापन


रालोद कार्यालय पर पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े। गंगा सिंह सैंथवार ने कहा कि यह योगी और मोदी की हार है। भाजपा पर से लोगों का विश्वास उठ गया है। झूठ की बुनियाद पर यह सरकार बनी है। इसका जवाब 2019 के लोग सभा चुनाव में कार्यकर्ता देंगे। इसके बाद कार्यकर्ता सपा कार्यालय पर पहुंच गए और वहा पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी की। यहां से दोनों दल के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में पीडब्लूडी डाक बंगले के सामने पहुंचे।
विज्ञापन


वहां बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश चंद राव के साथ कार्यकर्ता पहुंच गए। तीनों दलो के नेताओं ने सड़क पर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनादेश से यह साफ होता है कि लोग भाजपा सरकार के कार्यों से खुश नहीं हैं। सपा के जिला उपाध्यक्ष केडी यादव ने कहा कि यह महागठबंधन की जीत है। इससे पहले भी गोरखपुर और फूलपुर की सीट गठबंधन ने जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पष्ट है कि 2019 के लोक सभा चुनाव में महागठबंधन प्रदेश की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगा। जनता मोदी और योगी के जुमले को जान चुकी है। अब वह बकावें में नहीं आने वाली है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रामदरस यादव, महासचिव राजमन यादव, रालोद जिलाध्यक्ष रामानंद गौड़, नरसिंह चौधरी, अजय सिंह सैथवार, पप्पू खान, बाबूलाल कन्नौजिया, वीरेंद्र चौहान, गोविंद सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, जमाल प्रधान, उमेश सिंह सैंथवार, प्रहलाद यादव, विष्णु यादव, रामनवल शर्मा, विनोद सिंह सैथवार, शैलेंद्र सिंह सैंथवार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed