{"_id":"63c196aec6c5b603236e0df7","slug":"course-incomplete-exam-date-announced-khalilabad-news-gkp464239940-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोर्स अधूरा, परीक्षा की तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोर्स अधूरा, परीक्षा की तिथि घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्स अधूरा, परीक्षा की तिथि घोषित
16 फरवरी से होनी है यूपी बोर्ड की परीक्षा
प्रधानाचार्यों ने हाईस्कूल व इंटर की कक्षाएं संचालित करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है। ठंड की वजह से कक्षा एक से इंटर तक के विद्यालय 15 जनवरी तक बंद हैं। ऐसे में विद्यार्थियों का कोर्स पूरा नहीं हो पाया है। परीक्षा की तिथि घोषित होने पर उनकी परेशानी बढ़ गई है। कुछ विद्यालय संचालकों ने डीएम से हाईस्कूल व इंटर की कक्षाएं संचालित कराने की मांग की है।
कड़ाके की ठंड की वजह से विद्यालय 14 जनवरी तक बंद हैं। 15 जनवरी को रविवार है। यदि मौसम ऐसे ही रहा तो छुट्टी आगे भी बढ़ सकती है। विद्यालयों में छुट्टी होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
प्रेमचंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य इंद्रसेन राय ने डीआईओएस से हाईस्कूल व इंटर की कक्षाएं संचालित कराने की मांग की है। पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, एचआर इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में भी कोर्स पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र विजय, संजय, दीपक का कहना है कि घर पर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। स्कूल जाने पर और अधिक जानकारी मिलती है। इंटर के छात्र करुण, संदीप ने बताया कि विद्यालय खुलने पर ही परीक्षा से संबंधित कोर्स की अन्य जानकारी मिली पाएगी। डीआईओेएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि 14 जनवरी तक विद्यालय बंद है। 15 को रविवार है। 16 जनवरी से विद्यालय खुलने की संभावना है।