{"_id":"651868475dd670a3590a9fad","slug":"courier-agent-injured-in-accident-dies-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-3613-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल कूरियर एजेंट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल कूरियर एजेंट की मौत
Sat, 30 Sep 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। छह दिन पूर्व बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र में हादसे में घायल कूरियर एजेंट की शुक्रवार रात घर पर ही मौत हो गई। परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर शनिवार को पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया निवासी प्रदीप चौरसिया (35) प्राइवेट कंपनी में कूरियर एजेंट थे। 24 सितंबर को वह कूरियर बांटने बाइक से मुंडेरवा क्षेत्र में गए थे। लौटते दौरान मुंडेरवा क्षेत्र में ही बरडाड़ चौराहे के पास ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर परिजन उन्हें खलीलाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए थे, जहां से शुक्रवार की शाम को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। रात में ही घर पर उनकी मौत हो गई। पीड़ित भाई अनूप ने बताया कि तीन भाइयों में प्रदीप सबसे बड़े थे। पति की मौत से पत्नी रीमा का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रदीप चौरसिया की दो बेटियां और एक बेटा है। कमाऊ सदस्य की मौत होने से परिवार आहत है। कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज विवेकानंद त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।