{"_id":"6a3039c52c4004d1390af239","slug":"couple-assaulted-while-visiting-their-farm-fir-registered-against-nine-people-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152280-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खेत देखने गए दंपती से मारपीट, नौ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खेत देखने गए दंपती से मारपीट, नौ पर प्राथमिकी
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के बेलबनवा मोहल्ले में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने एक दंपती और उनके वृद्ध माता-पिता को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़ित का मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेलबनवा निवासी जितेंद्र पुत्र मेवालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात वह पत्नी संगीता के साथ खेत देखने गए थे। खेत के पास बैठे थे। इसी समय चुनमुन के दो पुत्र संदीप और अखिलेश के साथ अजीत वहां आए और लड़की-लड़का पकड़ने का आरोप लगाते हुए बहस करने लगे। मना करने पर जितेंद्र घर लौट आया। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद अजीत, संदीप और पांच अज्ञात लोग लाठी-डंडा लेकर जितेंद्र के घर पहुंच गए। गाली-गलौज करते हुए जितेंद्र से मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर उसके माता-पिता आए तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मारपीट में जितेंद्र के माता-पिता के सिर और शरीर पर चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि चार नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।