फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Convenience: New bus service launched between Basti and Mehdawal.

सहूलियत : बस्ती-मेंहदावल की नई बस सेवा शुरू

Sun, 14 Dec 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Convenience: New bus service launched between Basti and Mehdawal.
संतकबीरनगर। बस्ती से मेंहदावल के लिए परिवहन निगम की नई बस सेवा शुरू होने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। यह बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। लोगों को मनमाना किराया नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन

यह बस सेवा सुबह मेंहदावल में रात्रि विश्राम करेगी। यहां से सुबह चलेगी और बस्ती जाएगी। पूरे दिन में यह बस बस्ती से मेंहदावल तक तीन फेरे लगाएगी। तीन फेरों के दौरान वह नन्दौर, लोहरौली, सेमरियांवा, बाघनगर होते हुए बस्ती डिपो तक जाएगी। इसके बाद डिपो पर एक घंटे विश्राम के बाद वापस लौटेगी। इसका फायदा इस क्षेत्र की जनता को मिलेगा। सेमरियांवा क्षेत्र जो परिवहन निगम की बस सेवा से अछूता था, उसको नई बस मिलने से लोगों के अंदर खुशी देखी जा रही है।
विज्ञापन

बखिरा निवासी सूर्यलाल का कहना है कि इस बस सेवा के शुरु हो जाने से अब उन लोगों की बस्ती की राह आसान हो जाएगी। नन्दौर या मेंहदावल जाकर वह लोग बस पकड़ लेंगे तथा वहां से फिर बस के जरिए बस्ती पहुंच जाएंगे। मेंहदावल निवासी राजन का कहना है कि मेंहदावल से बस्ती की यह सेवा शुरु होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह बस चलने से लोगों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। कम किराए में लोग अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। संतकबीरनगर के बस अड्डा प्रभारी टीएन दूबे ने बताया कि यह बस चलने से लोगों को और रात होगा। अभी अन्य मार्गों पर भी परिवहन निगम की बसों को चलाने के लिए सर्वे हुआ है। शीघ्र ही सर्वे पूरा हो जाने के बाद अन्य मार्गों पर भी बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed