फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Controversy with son over buffalo going to farm in Sant Kabir Nagar

Sant Kabir Nagar: खेत में भैंस जाने को लेकर बेटे से विवाद, मां का मिला शव, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 11 Apr 2023 02:23 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, संत कंबीर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, संत कंबीर नगर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Apr 2023 02:23 AM IST
सार

रात करीब आठ बजे हरिराम की 75 वर्षीय पत्नी नरमा देवी खेत की ओर गई थी। उसी दौरान गेहूं लेकर उनके बेटे अनिल घर आ गए थे। अनिल जब दोबारा खेत में गए तो उनकी मां गिरी मिली।

विज्ञापन
Controversy with son over buffalo going to farm in Sant Kabir Nagar
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के बिसरापार में सोमवार को खेत में भैंस जाने को लेकर बेटे का विवाद हुआ। देर शाम खेत में मां की लाश मिली। परिजन वृद्धा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने देखते ही वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित बेटे का आरोप है कि गांव के युवक की पिटाई से मां की मौत हुई। पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर एएसपी अस्पताल पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज हरेंद्र पाठक ने बताया कि बिसरापार गांव निवासी हरिराम के खेत में गेहूं की मड़ाई हो रही थी। उनके बेटे अनिल मड़ाई करवा रहे थे। उसी बीच गांव का ही एक युवक भैंस लेकर पहुंच गया। भैंस उनके गेहूं के खेत में चली गई। उसी बात को लेकर अनिल और गांव के युवक के बीच विवाद हो गया। बाद में मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन

 


रात करीब आठ बजे हरिराम की 75 वर्षीय पत्नी नरमा देवी खेत की ओर गई थी। उसी दौरान गेहूं लेकर उनके बेटे अनिल घर आ गए थे। अनिल जब दोबारा खेत में गए तो उनकी मां गिरी मिली। सूचना पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग आनन- फानन में वृद्धा को जिला अस्पताल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वृद्धा की मौत की खबर सुनते ही परिजन आक्रोशित हो गए और शोर -शराबा मचाने लगे। पीड़ित बेटे अनिल का आरोप है कि खेत में भैंस जाने को लेकर जिस युवक से उसका विवाद हुआ था, उसी युवक ने उसकी मां की पिटाई करके मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे एएसपी संतोष कुमार सिंह ने पीड़ित परिजनों से बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद लोग शांत हो गए। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि पीड़ित परिजन खेत में भैंस जाने को लेकर हुए विवाद में युवक पर वृद्धा की पिटाई करके मार डालने का आरोप लगा रहे है। पोस्टमार्टम से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed