{"_id":"61b78a3894079808ff3e300c","slug":"contractual-employees-gave-memorandom-khalilabad-news-gkp419765083","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजन के लिए संविदा कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजन के लिए संविदा कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समायोजन के लिए संविदा कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश कोविड 19 एसोसिएशन से जुड़े संविदा कर्मचारियों ने समायोजन व सेवा विस्तार के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव मौर्य ने कहा कि कोविड19 के वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन, लैब अटेंडेंट, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय, स्वीपर, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि पदों पर भर्ती की गई थी। शासन व जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर सभी कार्य कर रहे हैं, लेकिन कब हटा दिया जाए, इसकी चिंता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि समस्त कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में समायोजित किया जाए और सेवा विस्तार दिया जाए। जिन कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया गया है, उन्हें सेवा में लिया जाए। इस दौरान अंजना देवी, रागिनी मिश्रा, सीमा सिंह, माया गौतम, शशि, सोनी सिंह, शिल्पी पांडेय, प्रियंका गौतम, सुप्रिया त्रिपाठी, बंदना, अपराजिता राव, लक्ष्मी चौधरी आदि मौजूद रहे।