फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Contract power workers picketing

संविदा विद्युत कर्मियों ने धरना दिया  

Tue, 25 Oct 2016 11:33 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 25 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Contract power workers picketing
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल और बखिरा फीडर से जुड़े संविदा कर्मियों ने मंगलवार को अधिशाषी अभियंता विद्युत के कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान संविदा कर्मियों ने आरोप लगाया कि दस माह से मानदेय नहीं मिला है, इससे वे भुखमरी की कगार पर हैं। ईपीएफ खाता अभी तक नहीं खुला और कटौती का ब्यौरा भी संगठन को उपलब्ध नहीं कराया गया। इस पर तत्काल कदम उठाया जाए। चेतावनी दी कि यदि मानदेय का भुगतान दीपावली से पहले नहीं किया गया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। 
विज्ञापन


विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मेंहदावल व बखिरा फीडर से जुड़े संविदा विद्युत कर्मी पूर्वाह्न 11 बजे अधिशाषी अभियंता विद्युत के कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। उन्होंने कहा कि दस माह बीत चुके हैं। बार-बार आश्वासन के बाद भी अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। 
विज्ञापन

अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत से संविदा कर्मियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

दीपावली नजदीक है, ऐसे में तत्काल मानदेय का भुगतान कराया जाए। आरोप लगाया कि संविदा कर्मियों के ईपीएफ की कटौती का 22 माह का ब्यौरा नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री ने आदेश दिया है कि दीपावली से पूर्व सभी संविदा कर्मियों का मानदेय भुगतान कर दिया जाए, लेकिन अभी तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया है। चेतावनी दी कि यदि मांगों पर कदम नहीं उठाया गया तो अनुरक्षण व परिचालन का बहिष्कार किया जाएगा। धरने में धर्मेंद्र गुप्ता, रामछैल, बैजनाथ, वशिष्ठमुनि मौर्य, राजन सिंह, निरंजन, राम नवल, मनोज सिंह, योगेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed