{"_id":"66733d338df838f71d02be54","slug":"container-collides-with-truck-driver-dies-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-116327-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रक में भिड़ा कंटेनर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रक में भिड़ा कंटेनर, चालक की मौत
Thu, 20 Jun 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
- खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे स्थित ककरहिया के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे स्थित ककरहिया के पास मंगलवार की देर रात ट्रक में कंटेनर पीछे से भिड़ गई, जिसमें कंटेनर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
18 जून रात 11:45 बजे कंटेनर चालक बस्ती से गोरखपुर की तरफ जा रहा था। हाईवे पर भुवरिया व मनियरा के बीच में आगे चल रहे ट्रक के चालक ने बिना इंडिकेटर दिए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे चल रहा कंटेनर ट्रक में भिड़ गया। आसपास के लोगों ने कंटेनर चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल से कोतवाली पुलिस घटना की जानकारी दी गई। चालक को गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घायल चालक की पहचान मुकेश (54) पुत्र बाने निवासी किलोई खास थाना जनपद रोहतक हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने चालक मुकेश के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं मृतक के पुत्र गौरव की तहरीर पर पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।