{"_id":"5be086b1bdec2269525f9996","slug":"consumer-distress-caused-by-cash-crisis-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में कैश की किल्लत से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में कैश की किल्लत से उपभोक्ता परेशान
संतकबीरनगर
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बैंक में कैश की किल्लत से उपभोक्ता परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा(संतकबीरनगर)। सोमवार को बखिरा स्थित स्टेट बैंक की शाखा में धन की किल्लत होने से उपभोक्ता पूरे दिन परेशान रहे। दीपावली का पर्व होने से लोग नकदी के लिए बैंककर्मियों का सिफारिश करते रहे, मगर बैंककर्मी धन की कमी का हवाला देते रहे।।
बुधवार को दीपावली पर्व है। तमाम जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों को नकदी की दरकार है, किन्तु बैंक में धन की किल्लत होने से लोग परेशान है। बैंक पर धन के लिए पहुंचे ग्रामीण रामलगन, शिवमूरत, कलावती, रश्मि, अब्दुल्लाह, अकरम, दयाशंकर, राममिलन ने बताया कि दीपावली का पर्व शुरू हो गया है। त्योहार पर धन काफी खर्च होता है। बच्चों को नए कपड़े, मिठाई, बर्तन समेत अन्य कई जरूरते होती हैं, धन के लिए बैंक में सुबह से ही पहुंचे हुए हैं, किन्तु शाम होने के बाद भी नकदी नही मिली है, जबकि बैंक कर्मी सुबह से ही खलीलाबाद से धन आने की बात कर रहे हैं। ऐसे में त्योहार पर परिवार की जरूरत पूरा नहीं होने पर पर्व मनाना ही मुश्किल होगा। लोगों ने कहा कि बुधवार से बैंक भी लगातार पांच दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसे में धन की कमी से उन्हें मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में शाखा प्रबंधक रामफेर ने बताया कि मुख्यालय स्थित मेन शाखा से धन मिलते ही उपभोक्ताओं को धन मुहैयाकराया जाएगा।