{"_id":"647390ed58f6edf67b00fbb9","slug":"construction-work-start-khalilabad-news-c-7-1-184760-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जलभराव होने के समय शुरू जल निकासी का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जलभराव होने के समय शुरू जल निकासी का काम
Sun, 28 May 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
शहर में जल जमाव से निजात दिलाने के लिए मधुकूंज चौराहे पर पर पड़ रहा ह्यूमन पाइप।संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहरवासियों को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए शहर में सीवरेज सिस्टम का निर्माण शुरू हो गया है। आजाद चौक से लगायत भेली मंडी तक सड़क के अंदर साइफन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च होने हैं। 20 दिन में कार्य पूरा करना है। इसके पूर्ण होने पर इसी सीवरेज सिस्टम से शहर के बड़े नालों को जोड़ा जाएगा, ताकि शहर का पानी निकल सके।
नगर पालिका खलीलाबाद में पिछली बारिश के समय भारी जलभराव हुआ था। इसके चलते गोला बाजार, एचआर इंटर कॉलेज, पीडब्ल्यूडी डाक बंगला के सामने, मुखलिसपुर तिराहा, मेंहदावल चौक पर सड़कों पर पानी भर गया था। इसके बाद मेंहदावल चौक का पानी सीधे समय माता मंदिर के पोखरे में चला जाता था। पोखरे का पानी ओवरफ्लो होकर नाले में जाता था। वर्तमान में पोखरे का सौंदर्यीकरण हो रहा है। ऐसी दशा में पोखरे में जलभराव का पानी रोकना नगर पालिका प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
एक सप्ताह पहले हुई बारिश के चलते मेंहदावल चौक पर भारी जलभराव हो गया था। इस जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने सीवरेज सिस्टम के तहत पानी को शहर से बाहर निकालने की योजना तैयार की है। इसके लिए आजाद तिराहे से लगायत बरदहिया बाजार के भेली मंडी तक इसका निर्माण कराया जा रहा है। सड़क के बीच में बड़े-बड़े साइफन डाले जा रहे हैं। लगभग 900 मीटर तक साइफन डाला जाएगा। इसकी वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। यह कार्य 20 दिन में पूरा करना है। लोगों को कार्य के शीघ्र पूरा होने का इंतजार है।
विज्ञापन
000000000000
मेंहदावल चौक पर बारिश के दिनों में पानी भर जाता था, जिसकी वजह से काफी परेशानी होती थी, लोग सड़क पार कर अपने घर पर नहीं जा पाते थे। इसके बन जाने से समस्या से निजात मिलेगी। यह कार्य सराहनीय है।
- अब्दुल्लाह खां
00000000000000
शहर में जलभराव की समस्या दूर किया जाना अतिआवश्यक है, नगर पालिका के जरिये सीवरेज सिस्टम का निर्माण सार्थक पहल है, इससे शहर को जलभराव की समस्या दूर होगी और लोगों को राहत मिलेगी।
- संजय कुमार
0000000000000000
हल्की बारिश में भी शहर में जलभराव हो जाता है, ऐसी दशा में इस समस्या का निदान जरूरी है, अगर सीवरेज सिस्टम का निर्माण हो रहा है तो यह पहल सही है, इससे शहर का पानी बाहर निकल जाएगा और जलभराव नहीं होगा।
- पंकज कुमार
00000000000000
नगर पालिका प्रशासन को पूरे शहर में जलभराव की समस्या दूर करनी होगी, वार्डों में भी दिक्कत है, जिसको दूर किया जाना चाहिए, जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए समय माता मंदिर के पास अंडरग्राउंड पाइप डाला जा रहा है। इससे जलभराव से निजात मिलने की उम्मीद है।
- अर्जुन कुमार
00000000000000
मेंहदावल चौक से भेली मंडी तक 900 मीटर तक सीवरेज सिस्टम का निर्माण कराया जा रहा है, इस पर एक करोड़ 92 लाख रुपये खर्च होंगे, बारिश से पूर्व इसका निर्माण पूरा करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिया गया है।
-विनय कुमार मिश्र, ईओ, नगर पालिका, खलीलाबाद