फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   construction work

Sant Kabir Nagar News: मानक विहीन आरसीसी नाला बनाए जाने से लोगों में रोष

Mon, 08 May 2023 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
construction work
धर्मसिंहवा। नवसृजित नगर पंचायत धर्मसिंहवा में मानक विहीन आरसीसी नाला बनाए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने आरोप लगाया है कि नाला निर्माण में सीमेंट की मात्रा कम मिलाई जा रही है। साथ ही साथ नाले के ढलान का ख्याल बिलकुल नहीं किया जा रहा है। बताते चलें कि इस परियोजना का लोकार्पण भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा के नगर पंचायत सृजन होने के बाद 16 परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसमें आरसीसी नाला भी शामिल है। यह नाला कस्बा होते हुए गौरी राई वार्ड से गुजरेगा और रैंदा ताल के नाले में जाकर गिराया जाएगा। लोगों ने बताया कि आरसीसी नाला निर्माण में ठेकेदार के जरिये भारी अनियमितता की जा रही है। कस्बे के राजेश पांडेय, अजीत कुमार, आशीष गुप्ता, शंभू प्रसाद, सुरेश, हरिश्चंद्र आदि ने बताया कि आरसीसी नाला निर्माण में मटेरियल में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। चार कट्टा मौरंग और पांच कट्टा गिट्टी में मात्र एक कट्टा सीमेंट मिलाया जा रहा है। और तो और पानी की टंकी से धुरहू के चाय की दुकान तक हुए नाले निर्माण में बीच चौराहे तक लाकर काफी ढलान कर दिया गया है। इसके बाद बन रहे नाले का लेबल ऊंचा बनाया जा रहा है। भविष्य में निश्चित रूप से चौराहा जलमग्न हो जाएगा।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि किसी के विरोध न करने से ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है। इस संबंध में जेई सुरेश कुमार ने बताया कि नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत उन्हें भी मिली है। मौके पर जाकर जांच की जाएगी। निर्माण में कोई भी गड़बड़ी होगा तो उसका जिम्मेदार ठेकेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed