फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Construction of road from Bheli Mandi to Bardahiya started

Sant Kabir Nagar News: भेली मंडी से बरदहिया जाने वाले सड़क का निर्माण शुरू

Sun, 14 Jul 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Construction of road from Bheli Mandi to Bardahiya started
- 50 लाख स्वीकृत, लोगों को आवागमन में मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन

- छह माह पूर्व बजट न मिलने की वजह से कार्य रुका था

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका प्रशासन ने भेली मंडी से बरदहिया बाजार मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। करीब छह माह पूर्व बजट न मिलने की वजह से कार्य रोक दिया था। अब 50 लाख स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
शहर के आजाद चौक से बरदहिया बाजार तक अंडरपास नाला का निर्माण कराया गया। पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को तोड़ दिया गया था। बाद में आजाद चौक से भेली मंडी तक सड़क का निर्माण कराया गया। इसके आगे की सड़क अधूरी छोड़ दी गई थी। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गर्मी के मौसम मे जहां उड़ने वाली धूल से आसपास के घरों के लोग परेशान थे, वहीं दुकानदारों के सामान खराब होने की आशंका से काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। सड़क अधूरी छोड़े जाने का कारण बजट कम होना रहा।
विज्ञापन


अब भेली मंडी से बरदहिया बाजार तक जाने वाली सड़क के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। साथ ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क को तोड़कर गिट्टियां बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेली मंडी से बरदहिया जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। गिट्टियां डाली जा रही हैं। जल्द ही सड़क बनकर तैयार हो जाएगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed