{"_id":"66e3213848bdcafc7700ce9e","slug":"construction-of-ring-road-passing-through-manjhariya-has-not-started-the-road-has-turned-into-potholes-khalilabad-news-c-7-gkp1052-682565-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मंझरिया होकर जाने वाले रिंग रोड का निर्माण शुरू नहीं, गड्ढों में तब्दील सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मंझरिया होकर जाने वाले रिंग रोड का निर्माण शुरू नहीं, गड्ढों में तब्दील सड़क
Thu, 12 Sep 2024 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
- शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के रिंग रोड बनाने की योजना
- भुवरिया से पायलपार रिंग रोड का निर्माण अंतिम चरण में
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने शहर के चारों तरफ रिंग रोड़ बनाने की योजना तैयार की है। इसके तहत भुवरिया से पायलपार रिंग रोड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, लेकिन मंझरिया से रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हाे सका है। वर्तमान स्थिति यह है कि मंझरिया से कटका मार्ग पूरी तरह से बदहाल हो गया है। सड़क जगह-जगह टूट गई है और सिंगल रोड होने के चलते जहां राहगीरों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
प्रशासन ने भुवरिया से पायलपार तक रिंग रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। इस मार्ग पर करीब 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। जल्द ही इस मार्ग को पूर्ण कराने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन गोरखपुर की ओर से धनघटा की ओर आने वाले वाहनों के लिए मंझरिया से चकदही तक रिंग रोड बनाया जाना है। वैसे मंझरिया से कटका के लिए सिंगल रोड बनी है, वह बरसात के कारण जगह- जगह टूट गई है। सड़क पर जगह जगह बड़े- बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे सड़क और गड्ढे का अंतर कर पाना संभव नहीं हो पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह स्थिति तब है जबकि इस मार्ग पर बड़े भी वाहन आते-जाते हैं।
रिंग रोड और सड़क चौड़ीकरण की हो रही मांग
मंझरिया से रिंग रोड बनाने की मांग लंबे अरसे से हो रही है, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस बीच मंझरिया से कटका जाने वाला मार्ग भी बदहाल हो गया है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने रिंग रोड व सड़क के चौड़ीकरण की मांग किया है। क्षेत्र के निवासी धर्मेंद्र कुमार, राहुल आदि ने कहा कि यदि सड़क का चौड़ीकरण हो जाए तो काफी हद तक समस्या दूर हो सकती है।
विज्ञापन
मंझरिया से कटका होकर नौरंगिया तक सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार है। इसकी स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही रिंग रोड के लिए तैयारी की जा रही है।
- आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता, लोनिवि