फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Construction of power substation in the final stage, will provide better lighting

Sant Kabir Nagar News: अंतिम चरण में बिजली उपकेंद्र का निर्माण, मिलेगी बेहतर रोशनी

Thu, 16 Oct 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 16 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Construction of power substation in the final stage, will provide better lighting
मैलानी में बनकर तैयार विद्युत उप केंद्र-संवाद - फोटो : कलेक्ट्रेट में सांकेतिक जिला​धिकारी के तौर पर पीड़ित की सुनवाई करती छात्रा ह​र्षिता तिवारी व बगल मौजूद डीएम कुमार हर्ष।
संतकबीरनगर। शहरवासियों को जल्द ही बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इसके लिए जहां शहर में जर्जर तार व पोल बदले जा रहे हैं, वहीं मैलानी में पांच करोड़ 80 लाख की लागत से विद्युत सब स्टेशन तैयार हो रहा है। जिसका कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। उम्मीद है कि जल्द ही यह उपकेंद्र पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इसके बाद इस उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति शुरू होगी, जिससे 10 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और लोकल फाल्ट ओवरलोडिंग से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर की आबादी करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। इसके साथ ही लगातार आबादी बढ़ रही है। जबकि बिजली की व्यवस्था पुरानी ही रह गई थी। इस समस्या को दूर करने के लिए विद्युत निगम ने कदम उठाया है। शहर में जर्जर तार व पोल बदले जा रहे हैं। अधिकतर मोहल्लों में यह कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि की गई है। जर्जर तारों की जगह केबिल के तार लगाए जा रहे हैं, ताकि बिजली चोरी पर अंकुश लगने के साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में ओवरलोड के चलते ट्रिपिंग की समस्या होती रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए विद्युत निगम शहर के मैलानी में 5.80 करोड़ की लागत विद्युत उपकेंद्र का निर्माण करा रहा है। अब तक कार्यालय भवन, फाउंडेशन आदि के कार्य हो चुके है। अन्य कार्य भी तेजी से कराए जा रहे हैं। इससे उम्मीद है कि जल्द ही उपकेंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपकेंद्र के बनने से जहां औद्योगिक क्षेत्र को बेहतर बिजली मिलेगी वहीं करीब दस हजार उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिल सकती है। बार- बार लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या भी दूर हो सकती है। शहर के निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्रेम चंद्र आदि ने कहा कि उपकेंद्र का निर्माण होने से उम्मीद जगी है कि बिजली संकट से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed