फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Construction of Malani road started at the district headquarters.

Sant Kabir Nagar News: मैलानी मार्ग पर सुगम होगा सफर, नहीं भरेगा पानी

Thu, 31 Jul 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 31 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Construction of Malani road started at the district headquarters.
जिला मुख्यालय पर मैलानी मार्ग का शुरू हुआ निर्माण। 
संतकबीरनगर। शहर के बदहाल मार्गों को दुरूस्त करने के लिए पालिका प्रशासन ने कदम उठाने शुरू कर दिए है। इसके तहत मैलानी मार्ग को सीसी रोड बनाया जाएगा। इससे शहरवासियों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इस सड़क के निर्माण पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के कई मार्ग बदहाल हैं। बरसात के मौसम में इन मार्गों से होकर आना जाना मुश्किल हो गया है, इसमें मैलानी मार्ग भी शामिल है। अब पालिका प्रशासन ने सड़कों को दुरूस्त करने के लिए कदम उठाया है। इसके तहत सीमा विस्तारित क्षेत्र मैलानी मार्ग को सीसी रोड बनाने के लिए कदम उठाया गया है। करीब 175 मीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 40 लाख रुपये खर्च होंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य भी शुरू करा दिया गया है। सड़क निर्माण से लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर होगी और जलभराव व कीचड़ से राहत मिलेगी। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने बताया कि मैलानी की पुरानी सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई थी। मोहल्ले के लोग लगातार सड़क के मरम्मत और पुर्ननिर्माण की मांग कर रहे थे। इसको देखते हुए सड़क को सीसी रोड बनाने का निर्णय लिया गया है। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को लंबे समय से हो रही परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed