{"_id":"6688497a739cfb6f480d8934","slug":"construction-of-five-health-wellness-centers-incomplete-patients-facing-difficulty-in-treatment-khalilabad-news-c-7-gkp1052-611096-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पांच हेल्थ वेलनेस सेंटर का निर्माण अधूरा, मरीजों को इलाज में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पांच हेल्थ वेलनेस सेंटर का निर्माण अधूरा, मरीजों को इलाज में परेशानी
Sat, 06 Jul 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
- सीएचओ की तैनाती की गई, सेंटर पर 12 तरह की जांच की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। क्षेत्र में पांच हेल्थ वेलनेस सेंटर का निर्माण अभी अधूरा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की तैनाती भी कर दी गई है। बाजूद इसके निर्माण की गति सुस्त है। मरीजों को इलाज के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
आयुष्मान भारत योजना से गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया है। सेमरियावां ब्लॉक में 30 उप स्वास्थ्य केन्द्र हैं। आयुष्मान योजना से 17 एएनएम सेंटर को अपग्रेड कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया है। वहीं 13 एएनएम सेंटर को भी अपग्रेड कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए सीएचओ की तैनाती की गई। सीएचओ के साथ एएनएम और आशाओं को सेंटर का संचालन करना है।
एएनएम केंद्र के पास केंद्र संचालन के लिए एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होना है, जिसमें सीएचओ बैठकर केंद्र का संचालन कर सकें। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 12 प्रकार की जरूरी जांच की सुविधा के साथ ही वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मरीजों को चिकित्सकों से सलाह और इलाज देने की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था है। पांच ऐसे सेंटर हैं जिनका निर्माण अधूरा है। सेंटर का भवन पूरा न होने से दूसरे जगह बैठकर संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
पांच हेल्थ एंड वेलनेस निर्माणाधीन हैं। जल्द ही सेंटर बनकर तैयार हो जाएंगे। सेंटर पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सीएचओ को ठीक ढंग से सेंटर संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे लोगों को सभी सुविधाएं मिलती रहे। सेंटर की जांच भी की जा रही है।
- डाॅ. सुरेश चंद्र, अधीक्षक, सीएचसी सेमरियावां