{"_id":"667734260e492d49e90906d7","slug":"construction-of-drug-warehouse-with-rs-10-crore-there-will-be-no-shortage-of-medicines-in-hospitals-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116467-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 10 करोड़ से ड्रग वेयर हाउस का निर्माण, अस्पतालों में दवाओं की नहीं होगी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 10 करोड़ से ड्रग वेयर हाउस का निर्माण, अस्पतालों में दवाओं की नहीं होगी किल्लत
Sun, 23 Jun 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
- खलीलाबाद के लहुरादेवा में बन रहा भवन, 10 ट्रक दवा रखने की क्षमता होगी
- जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी को दवा मंगाने में होगी सहूलियत
- दवाओं का होगा बेहतर रख-रखाव
- शासन ने आठ माह पहले जिला स्तर पर ड्रग वेयर हाउस बनाने की दी थी स्वीकृति
- दो तल का बन रहा वेयर हाउस, गोदाम, कार्यालय व कोल्ड चेन कक्ष भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के लहुरादेवा में 10 करोड़ से ड्रग वेयर हाउस का बन रहा है। लखनऊ की कार्यदायी संस्था इसका निर्माण कार्य करा रही है। इससे अस्पतालों में दवाओं की किल्लत से राहत मिलेगी। जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी अब ऑनलाइन दवा मंगा सकेंगे। वेयर हाउस में 10 ट्रक दवा रखने की क्षमता होगी।
जनपद में एक जिला अस्पताल, आठ सीएचसी, 22 पीएचसी समेत तीन जगहों पर नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है। क्षमता के अनुसार पूर्व में दवाओं के लिए बजट आवंटित होता था और अस्पताल स्तर पर ही दवाएं खरीदी जाती थीं। अब चूंकि शासन से कॉरपोरेशन के जरिए अस्पतालों की डिमांड के अनुरूप दवाएं आपूर्ति की जाने लगी हैं। इसके लिए किराए के भवन में ड्रग वेयर हाउस खोला गया। वर्तमान में यह हाउस नेदुआ चौराहे के निकट संचालित है। यहीं से जनपद के अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति कराई जाती है।
जगह की कमी व मानकों पर निर्माण न होने के कारण दवाओं के बेहतर रख-रखाव में तमाम दिक्कतें आ रही थीं। इस समस्या से निजात के लिए शासन ने आठ माह पूर्व जिला स्तर पर ड्रग वेयर हाउस बनाने की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके लिए करीब 10 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। खलीलाबाद के लहुरादेवा में प्रशासन ने जमीन चिह्नित कराई और निर्माण शुरू हुआ। भवन बनाने का कार्य तेजी के साथ चल रहा है।
विज्ञापन
बताते चलें कि ड्रग वेयर हाउस दो तल का बनाया जा रहा है। इसमें गोदाम, कार्यालय के साथ-साथ कोल्ड चेन कक्ष भी शामिल होगा। निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा करने का निर्देश है। परिसर में ट्रकों के खड़ा करने के लिए पार्किंग भी बनाई जा रही है।
ऑनलाइन डिमांड भेज दवा मंगा सकेंगे अस्पताल
ड्रग वेयर हाउस बनने के बाद जिले के सीएचसी व पीएचसी कर्मी अब ऑनलाइन दवा की डिमांड भेजकर दवा मंगा सकेंगे। ड्रग वेयर हाउस के ईमेल आईडी पर डिमांड भेजेंगे। उसके बाद ड्रग हाउस के कर्मचारी डिमांड के अनुसार वाहन से दवाओं की आपूर्ति अस्पताल को करेंगे। इससे अस्पताल कर्मियों को ड्रग वेयर हाउस का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
ड्रग वेयर हाउस का निर्माण लहुरादेवा में चल रहा है। यहां एक साथ 10 ट्रक दवा रखी जा सकेगी। अस्पताल को डिमांड के अनुसार ड्रग वेयर हाउस कर्मी खुद दवा पहुंचाएंगे। कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
- डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ