{"_id":"6a64f2337e83cb2252060a96","slug":"constables-health-suddenly-deteriorates-admitted-to-district-hospital-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154452-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सिपाही की अचानक बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सिपाही की अचानक बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाने पर तैनात एक सिपाही की शनिवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें पहले सीएचसी सेमरियावां और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सिपाही के नशे की गोली खाने की चर्चा भी रही, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
जानकारी के अनुसार दुधारा थाने पर तैनात सिपाही मनीष गुप्ता की शनिवार शाम करीब पांच बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने तत्काल पुलिस वाहन से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
इसके बाद विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों का कहना था कि सिपाही ने तनाव के चलते नशे की गोली खा ली, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही चिकित्सकों ने ऐसी कोई बात कही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार कुशवाहा ने बताया कि सिपाही की तबीयत पहले से ही खराब चल रही थी। शनिवार शाम अचानक स्वास्थ्य अधिक बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय में रहने वाले उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उपचार के बाद सिपाही की हालत सामान्य है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।