फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congressmen celebrated the reinstatement of Rahul Gandhi's membership

Sant Kabir Nagar News: राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

Tue, 08 Aug 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 08 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrated the reinstatement of Rahul Gandhi's membership
महुली में एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताते  कांग्रेसी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मोदी सर नेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने और 137 दिन बाद सोमवार को राहुल गांधी कि संसद सदस्यता फिर से बहाल होने व सदन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही कांग्रेसियों ने महुली कस्बे के टैक्सी स्टैंड चौराहे पर पहुंचकर जश्न मनाया तथा मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को आपस में गले लगाया।

युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रेहान परवेज खान ने कहा कि मोदी सर नेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाते हुए एक बड़ा फैसला सुनाया है। ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि राहुल गांधी पर अनावश्यक रुप से आरोप लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करना दुर्भाग्य पूर्ण था। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाकर राहत पहुंचाई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य हरिप्रसाद चौधरी, परवेज अहमद खान, धनघटा विधान सभा प्रभारी अंबिका पांडेय, डॉक्टर फैजान खान, जिला महासचिव जयप्रकाश पांडेय, जिला सचिव अज्जू खान, समसुद्दीन, इरफान खान, मौलाना नियाज अहमद, अब्दुल हलीम, अब्दुल समद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed