फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congress workers kept fast

उन्नाव की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने रखा उपवास

Wed, 31 Jul 2019 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Congress workers kept fast
कलेक्ट्रेट पर अपनी मागों को लेकर उपवास पर बैठे काग्रेंस के कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
उन्नाव की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने रखा उपवास
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उन्नाव की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष परवेज खान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय उपवास रखा। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को दिया।

जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है। सत्ता पक्ष के नेता आए दिन कोई न कोई घटना कर रहे हैं। उन्नाव में जिस तरह से एक दुष्कर्म पीड़िता एवं उसके परिवार के ऊपर सत्ता पक्ष के विधायक द्वारा जुल्म किया जा रहा है, वह असहनीय है। पीड़िता के साथ हो रहे अन्याय से पूरा देश स्तब्ध है। कांग्रेस पार्टी देशभर में हर मजलूम को इंसाफ दिलाने के लिए प्रतिबध है। आज उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी एक दिवसीय उपवास पर है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्नाव की बेटी जो जीवन और मौत से जूझ रही है व उसके अधिवक्ता को सर्वोच्च इलाज की व्यवस्था कराई जाए। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि पीड़ित परिवार को तत्काल 50-50 लाख की आर्थिक मदद दी जाए। दुष्कर्म और हत्या के आरोपी विधायक को भाजपा से तत्काल बर्खास्त करें। जेल में बंद उन्नाव की बेटी के चाचा को सरकार परिवार की देखभाल के लिए तत्काल रिहा करे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, संजय तिवारी, सुनील पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष शांति देवी, फूलदेव यादव, दयाशंकर, नगर अध्यक्ष संजया चौरसिया, अब्दुल लतीफ, शकील अहमद, एजाज, अनिल राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed