{"_id":"62ed5987dad3613d55233d99","slug":"congress-workers-demonstrated-against-inflation-khalilabad-news-gkp4461660112","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करने के बाद तहसीलदार को ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : KHALILABAD
महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
पुलिस के रोकने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
संतकबीरनगर। महंगाई के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेेबाजी की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार खलीलाबाद को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस कार्यकर्ता गोला बाजार स्थित पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुए। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर कोतवाल विजयनारायण प्रसाद फोर्स के साथ पहुंचे गए। उसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस निकालने लगे तो पुलिस ने उन्हें कार्यालय के बाहर ही रोक दिया। आगे नहीं जाने दिया। जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है, तब से महंगाई बेकाबू हो गई है। रोजगार खत्म हो चुका है। नौजवान नौकरी के लिए भटक रहे हैं। खाद्य पदार्थों पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाकर संवैधानिक संस्थाओं एवं लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित में महंगाई को तत्काल रूप से कंट्रोल किया जाए और अग्निवीर योजना को खत्म कर पुरानी प्रक्रिया से सेना में भर्ती की जाए। साथ ही खाद्य पदार्थों पर लगे पांच प्रतिशत जीएसटी को वापस लिया जाए और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगो पर विचार नहीं करेगी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दिलशाद अफसर, शांति देवी, सुनील कुमार पांडेय, अजय सिंह, राजीव गोंड, अरुण पांडेय, गुड्डू उपाध्याय, नसीम, सुमित सिंह, नूर हसन, शोएब अख्तर, अभिजीत चौधरी, दयाशंकर चौधरी, रमेश चौधरी, बिट्टू सिंह, फूलचंद यादव, अशोक सिंह, रवि और विकास गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।