{"_id":"61bb830f810443293c48e269","slug":"congress-workers-agitated-khalilabad-news-gkp42013827","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी के लिए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी के लिए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी के लिए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया
संतकबीरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित दो सूत्री मांगपत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि लखीमपुर खीरी जिले में किसानों की दिन दहाड़े हत्या ने पूरे देश की अंतर आत्मा को झकझोर कर रख दिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी द्वारा दी गई खुली चेतावनी और उनके स्वामित्व वाली जीप के नीचे किसानों को कुचलना और भी दुखद है। इस घटना को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र ने अंजाम दिया जो अभी जेल में निरुद्ध है। परंतु चौतरफा विरोध और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद मंत्री के खिलाफ अब तक कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं की गई है। यह शर्मनाक है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जिनके पास मंत्रीगण सीधे तौर पर रिपोर्ट करते हैं। उन्होंने इस जघन्य हत्याकांड के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। इसके साथ ही यह मांग करते हैं कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को तत्काल बर्खास्त किया जाए और देश के चौथे स्तंभ मीडिया के लोगों के साथ हुई अभद्रता को ध्यान में रखते हुए उनको सुरक्षा प्रदान की जाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दिलशाद अफसर, नीलम चतुर्वेदी, महिला जिलाध्यक्ष मीनू सिंह, भुनेश्वर भारती, अमरेंद्र भूषण पांडेय, सुनील कुमार पांडेय, अमित कन्नौजिया, मदन दास, ओमप्रकाश चौबे, श्रीराम कसेरा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष जमाल अहमद, गुड्डू उपाध्याय, बिट्टू सिंह, नसीम, ज्ञानू सिंह, पप्पू चौबे, शम्मी सिंह, सोनू सिंह, वेदपाल सिंह आदि मौजूद रहे।