फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congress sounds the bugle to resolve the Pachdeura issue.

Sant Kabir Nagar News: पचदेउरा की समस्या के समाधान के लिए कांग्रेस ने भरी हुंकार

Fri, 24 Jul 2026 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Congress sounds the bugle to resolve the Pachdeura issue.
सेमरियावां। जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को विकासखंड सेमरियावां के पचदेउरा गांव में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस नेताओं ने गांव की वर्ष-1991 से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर गंभीरता से संघर्ष कर रही है। पार्टी समाधान होने तक चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहा कि पचदेउरा की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए कांग्रेस लगातार प्रयासरत है। पचदेउरा गांव की वर्ष 2011 की जनसंख्या 1831 है तथा गांव का आधिकारिक कोड संख्या 182480 है। हाल ही में कराई गई मकान गणना के दौरान ऑफलाइन नक्शे में पचदेउरा गांव का कोड 182436 दर्ज कर दिया गया है जबकि यह कोड गांव के दक्षिण स्थित पचदेवरी गांव का है।
विज्ञापन

इस त्रुटि के कारण ग्रामवासियों को भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक अभिलेखों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से डीएम को ज्ञापन सौंपकर त्रुटि सुधार की मांग की गई थी, जिस पर डीएम ने संबंधित निदेशालय को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। देश और प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी किसानों, युवाओं, छात्रों तथा समाज के सभी वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं। यही कारण है कि आज जनता कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है।

कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद नज़ीर, जिला उपाध्यक्ष सुनील पांडेय, अरुण पांडेय, अतीक सिद्दीकी तथा मोहम्मद अकरम नज़ीर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed