फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress protest latest news

प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी, सामाजिक दूरी बनाकर दिया धरना

Wed, 20 May 2020 08:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
congress protest latest news
काग्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष के गिरफ्तारी के विरोध में कार्यालय पर धरना देते काग्रेंस के जिलाध्यक - फोटो : KHALILABAD
प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी, सामाजिक दूरी बनाकर दिया धरना
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ की आगरा सीमा बॉर्डर पर बुधवार को हुई गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर धरना दिया। धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई और बॉर्डर पर खड़ी बसों को चलाने की अनुमति देने की मांग प्रदेश सरकार से की।

जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमा पर प्रवासी मजदूरों के लिए लगी 1000 बसों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। आगरा बॉर्डर पर पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश की सीमा पर बसें खड़ी है। प्रदेश सरकार उन्हें कागजी आंकड़ों में फंसाकर रोक रखी है। मजदूरों के प्रति सरकार की मंशा साफ हो चुकी है। सरकार नहीं चाहती है कि मजदूर सकुशल घर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं है। प्रदेश सरकार जल्द से जल्द प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करते हुए प्रदेश की सीमा में बसों के प्रवेश की अनुमति दे। धरने में मुख्य रूप से अजय सिंह, सुनील कुमार पांडेय, प्रशांत सिंह, अनिल राय, गोविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed