फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congress District Vice-President remains under house arrest for the second consecutive day in Dudhara.

Sant Kabir Nagar News: कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष को दुधारा दूसरे दिन भी रहे नजरबंद

Thu, 23 Jul 2026 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Congress District Vice-President remains under house arrest for the second consecutive day in Dudhara.
सेमरियावां। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद नज़ीर को दुधारा पुलिस ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी नजरबंद रखा। उन्हें उनके सेमरियावां स्थित आवास से बाहर नहीं निकलने दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद नज़ीर ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना हर नागरिक का अधिकार है लेकिन पुलिस उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दे रही है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे और प्रशासन का यह रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दुधारा पुलिस लगातार दूसरे दिन भी उनके सेमरियावां स्थित आवास पर डेरा डाले रही है। बिना किसी लिखित आदेश के मुझे घर से बाहर निकलने से रोका जा रहा है। यह लोकतंत्र में नागरिकों और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है। शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना हमारा संवैधानिक अधिकार है लेकिन सरकार विरोध की हर आवाज को दबाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं। हम जनता के अधिकारों, किसानों, युवाओं और आम लोगों के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। लोकतंत्र में असहमति की आवाज को दबाने के बजाय उसका सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed