{"_id":"65aed35d379742b3d3001fdc","slug":"congratulation-on-social-media-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-8765-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सोशल मीडिया के जरिए बधाई देने वालों का लगा रहा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सोशल मीडिया के जरिए बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
Tue, 23 Jan 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के संपन्न होने के साथ ही लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई देने का सिलसिला बना रहा। किसी ने कार्यक्रम का वीडियो पोस्ट कर बधाई दी तो किसी ने श्रीराम की प्रतिमा का फोटो लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। दिनभर बधाई का तांता लगा रहा।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया का जमकर उपयोग किया। सुबह शहर में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी इसके माध्यम से दी तो प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों को बधाई संदेश भेजना शुरू कर दिया। रामोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों से लेकर श्रीराम के आदर्शों को लेकर संदेश प्रसारित किए जाते रहे। देर शाम तक लोग एक-दूसरे को बधाई देते रहे। अधिकतर लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का स्टेटस लगाया तो शाम को दीप जलाने आदि के कार्यक्रम का डीपी।