फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Conference on women's safety organized, information given

Sant Kabir Nagar News: महिला सुरक्षा पर कांफ्रेंस का आयोजन, दी गई जानकारी

Thu, 16 Apr 2026 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Conference on women's safety organized, information given
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा संबंधी जनपदीय सम्मेलन का कलक्ट्रेट सभागार में आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के सरकारी एवं प्राइवेट स्वास्थ्यकर्मी, उद्योग विभाग एवं व्यापार मंडल से प्रतिनिधि एवं महिलाएं, माध्यमिक शिक्षा से विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य एवं अध्यापक एवं एचआरपीजी काॅलेज से छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं, स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों एवं माध्यमिक शिक्षा के प्रतिभागियों ने उक्त सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण के संबंध में प्रकाश डाला। सम्मेलन में उपस्थित लोगों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबोधित किया। एसपी संदीप कुमार मीना ने मिशन शक्ति अभियान के बारे में प्रकाश डालते हुए उससे संबंधित विभिन्न कानून एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दिया। सभी थानों में संचालित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से बताया। डीएम आलोक कुमार ने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। जिससे वह सशक्त होकर समाज में अपना योगदान दे सके। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, स्वास्थ्य विभाग से डॉ मुबारक अली, पंचायती राज से प्रदीप त्रिपाठी व जिला प्रोबेशन कार्यालय के कर्मचारी व पुलिस विभाग के महिला प्रकोष्ठ से उपनिरीक्षक इरशाद अहमद आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed