{"_id":"69810766ca3d324bee0b8e8d","slug":"condolences-on-the-death-of-teacher-leader-khalilabad-news-c-209-1-kld1020-145368-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिक्षक नेता के निधन पर शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिक्षक नेता के निधन पर शोक
Tue, 03 Feb 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष ओम प्रकाश की फाइल फोटो
- फोटो : जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए पंत स्टेडियम में बनाई जाती रंगोली।
धनघटा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री एवं हैंसर ब्लॉक के अध्यक्ष 58 वर्षीय ओम प्रकाश यादव कि सोमवार की सुबह ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई। उनके निधन से परिजनों का रो रो बुरा हाल है। शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है।
बुजुर्गवार गांव निवासी ओम प्रकाश यादव कंपोजिट विद्यालय हैंसर बाजार में कार्यरत थे। उनकी पत्नी अंजू देवी ने बताया कि रविवार की रात भोजन करने के उपरांत वह सो गए। सोमवार की सुबह देर तक सोकर नहीं उठे तो परिवार के लोग उनके कमरे में गए और बुलाने लगे। जब उन्होंने नहीं कुछ बोला तो परिजन रोने लगे। प्राइवेट चिकित्सक को बुलाया गया। चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार, ओम प्रकाश यादव की मौत का कारण ब्रेन स्ट्रोक है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, विष्णु कुमार श्रीवास्तव, राहुल यादव, रमेश भार्गव, जिलाध्यक्ष अंबिका देवी, संजय प्रसाद, केसी सिंह आदि ने परिजनों को सांत्वना दी। संवादम