फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Composite School Hatwa and Primary School Melan Khurd winner in Kabaddi.

Sant Kabir Nagar News: कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय हटवा और प्राथमिक विद्याल मेलान खुर्द विजेता

Fri, 13 Oct 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 13 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Composite School Hatwa and Primary School Melan Khurd winner in Kabaddi.
लोहरौली। बेलहर ब्लाॅक की न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सियाकटाई में हुई। कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय हटवा और प्राथमिक विद्याल मेलान खुर्द विजेता बने। नोडल संकुल शिक्षक खान मोहम्मद उसामा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के 15 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में कबड्डी प्राथमिक स्तर व उच्च प्राथमिक स्तर में कंपोजिट विद्यालय हटवा की टीम ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में कबड्डी प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय मेलान खुर्द व उच्च प्राथमिक स्तर में उच्च प्राथमिक विद्यालय मेलानखुर्द ने जीत दर्ज की। प्राथमिक खो-खो में प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया व उच्च प्राथमिक स्तर पर मेलानखुर्द ने जीत दर्ज की। 50 मीटर दौड़ में आंचल, 100 मीटर में संध्या, 200 मीटर में रजनी, 400 मीटर में सायबा प्रथम रहीं। बालक वर्ग की दौड़ में दिव्यांशु, शुभम, राशिद गौरव अव्वल रहे। खेल अनुदेशक यशोदा नंदन और हेमंत कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर अरविंद कुमार, शिशुपाल, अनिल कुमार, अवधेश कुमार त्रिपाठी, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed