फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Complaints related to consolidation will be resolved by organizing a Chaupal in the village.

Sant Kabir Nagar News: गांव में चौपाल लगाकर चकबंदी की शिकायतों का होगा निस्तारण

Tue, 24 Feb 2026 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Complaints related to consolidation will be resolved by organizing a Chaupal in the village.
संतकबीरनगर। एडीएम न्यायिक व उप संचालक चकबंदी चंद्रेश कुमार सिंह ने बताया कि चकबंदी के तहत ग्रामों में ग्राम चौपाल आयोजित करते हुए किसानों का फीड बैक प्राप्त कर उनके समस्याओं का निराकरण किया जाना है। इसके लिए सभी तहसीलों में निर्धारित तिथि एवं स्थान पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तहसील धनघटा के ग्राम परशुरामपुर मे 24 फरवरी को अपराह्न तीन बजे से एवं तहसील खलीलाबाद के ग्राम परजूडीह में 27 फरवरी, तहसील धनघटा के ग्राम रामजंगला में 24 फरवरी, तहसील मेंहदावल के ग्राम बेलौली में 27 फरवरी को एक बजे से स्थानीय पंचायत भवन में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चकबंदी अधिकारी खलीलाबाद की अध्यक्षता में तहसील धनघटा के ग्राम नटवावर में 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे से मंदिर प्रांगण में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चकबंदी अधिकारी धनघटा की अध्यक्षता में ग्राम डेबरी 24 फरवरी को सुबह 11 बजे से स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में एवं तहसील धनघटा के ग्राम हकीमपुर में 26 फरवरी को 11 बजे से स्थानीय पंचायत भवन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed