फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Complaint about creating obstruction in road construction

Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण में अवरोध उत्पन्न करने की शिकायत

Sat, 09 Mar 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Complaint about creating obstruction in road construction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेंहदावल। क्षेत्र के सांडेकला गांव में मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य कुछ लोगों के अड़चन के कारण नहीं शुरू हो पा रहा है। भूमि की कई बार पैमाइश होने के बाद जिम्मेदार सड़क निर्माण कराने में रूचि नहीं ले रहे हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायतपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित जगदंबिका मणि त्रिपाठी का कहना है कि सांडे कला गांव में उसके घर आने जाने के लिए पूर्वजों का एकमात्र रास्ता था। जिस पर पूर्व में मिट्टी का कार्य कराया गया था। वर्तमान ग्राम प्रधान ने मनरेगा योजना के तहत उसे सड़क का निर्माण कार्य प्रस्तावित किया है। लेकिन गांव के ही निवासी दबंग के द्वारा रास्ते की भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। उपजिलाधिकारी ने राजस्व टीम गठित कराकर सीमांकन करते हुए रास्ता बनाने के लिए भूमि चिन्हित किया था। परंतु निर्माण कार्य को दबंग के द्वारा रोककर अवरोध खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मेंहदावल अरुण कुमार ने कहा कि भूमि की पैमाइस कराई जा चुकी है। जल्द मामले का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed