{"_id":"65bd3e4a74529a17190d5924","slug":"complainants-returned-disappointed-due-to-officers-not-coming-to-chaupal-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-109222-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चौपाल में अधिकारियों के न आने से मायूस लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चौपाल में अधिकारियों के न आने से मायूस लौटे फरियादी
Sat, 03 Feb 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
- मुखलिसपुर और नाथनगर में चौपाल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत मुखलिसपुर व नाथनगर में गांव की समस्या के समाधान के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज कल्याण, राजस्व, कृषि विभाग के जिम्मेदार नदारद रहे। जिसके चलते समस्या लेकर पहुंचे फरियादियों को मायूसी हाथ लगी।
नाथनगर क्षेत्र के पंचायत भवन मुखलिसपुर और नाथनगर पंचायत भवन पर आयोजित जन चौपाल में पहुंचे ब्लॉककर्मियों ने ग्रामीणों को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पात्रों को लाभ उठाने के लिए पूरी प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया। इसके बाद ग्रामीणों से मनरेगा, पीएम आवास, पेंशन, पीएम सम्मान निधि आदि को लेकर समस्याओं को सुना।
राजस्व कर्मी के नही पहुंचने की चलते सम्मान निधि मामले का निस्तारण नही हो सका। ग्रामीणों से सीधे संवाद कर जनहित योजनाओं से अवगत कराया गया। शासन के दिशा निर्देश के बाद भी समाज कल्याण, कृषि और राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी के नही पहुंचने से फरियादियों की समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके सचिव विकास श्रीवास्तव, सतीश कुशवाहा, राम चंद्र चौहान, मनोज अग्रहरी, रीना अग्रहरी आदि मौजूद रहे।