{"_id":"68fe61112ac6f029c90de6e9","slug":"committees-engaged-in-decorating-the-ghats-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-140334-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घाटों की साज-सज्जा में जुटी रहीं समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घाटों की साज-सज्जा में जुटी रहीं समितियां
Sun, 26 Oct 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
विधियानी में स्थित मां समय जी पोखरे की सफाई करते हुए नगर पालिका के कर्मचारी । संवाद
मगहर। नगरपंचायत मगहर व आसपास के क्षेत्रों में स्थित छठ घाटों पर छठ महापर्व की तैयारी पूरे जोरों पर है। आमी नदी तट स्थित घाटों, धोबी घाट के साथ ही सभी प्रमुख घाटों पर सजावट और सफाई का काम तेजी से चल रहा है। नगर प्रशासन और स्थानीय समितियों की ओर से घाटों को रंग-बिरंगी झालरों, रंग-बिरंगे द्वारों, फूलों और रोशनी से सजाया जा रहा है।
रविवार को नगरपंचायत के सभासद अवधेश सिंह व नगरपंचायत प्रशासन के लिपिक संजय दूबे की टीम ने छठ घाटों का निरीक्षण करने के साथ ही देर शाम तक विभिन्न दिशा निर्देश देते रहे। धोबी घाट को समिति के रंजीत कन्नौजिया के नेतृत्व में समिति के लोगों द्वारा व्रती महिलाओं के छठ पूजा के लिये तैयारी की जा रही है।
बाजारों में पूजन सामग्री, फल और सूप-दौरा की खरीदारी को लेकर रौनक देखी जा रही है। इस मौके पर लिपिक संजय दूबे, सभासद प्रतिनिधि अहमद अली, मोहम्मद असअद, अजय सिंह वर्मा, विशाल सिंह, विशाल वर्मा, आलोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।