{"_id":"60675f298ebc3e591351e17c","slug":"comissnor-taken-meeting-in-santkabirnagar-khalilabad-news-gkp390594777","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्षता से कार्य करें अफसर : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्षता से कार्य करें अफसर : मंडलायुक्त
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक करते कमिश्नर और डीआईजी।संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KHALILABAD
निष्पक्षता से कार्य करें अफसर : मंडलायुक्त
छोटी कमी के कारण नामांकन पत्र निरस्त न किया जाए
अवैध शराब बनाने और बांटने पर सख्त कार्रवाई करें : आईजी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित करने के लिए तैनात सभी अधिकारी- कर्मचारी निष्पक्षता से कार्य करें। नियम विरुद्ध कोई कार्य न करें। ये निर्देश मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र प्राप्त करते समय ही सरसरी निगाह से निरीक्षण कर लें और कोई कमी पाए जाने पर तत्काल प्रत्याशी को अवगत करा दें। छोटी-मोटी कमी के कारण नामांकन पत्र निरस्त न किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि जाति, आय, चरित्र, अदेयता प्रमाणपत्र शत-प्रतिशत जारी हो जाए। नामांकन स्थल पर वीडियो कैमरा सक्रिय रहे। नामांकन केंद्र पर अनावश्यक लोगों का आवागमन प्रतिबंधित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नामांकन केंद्र पर दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए। नामांकन केंद्र के अंदर कोई भी व्यक्ति किसी भी दशा में असलहा लेकर प्रवेश नहीं करेगा, चाहे वह कोई गनर ही क्यों न हो। नामांकन केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर वाहन रोके जाएंगे तथा सेंटर तक कोई वाहन नहीं जाएगा। नामांकन के समय असलहों का प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई प्रदर्शन करता है तो उसे तत्काल जब्त कर लिया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम व सीओ को निर्देश दिए कि सभी संवेदनशील गांवों का भ्रमण करें। उन्होंने कहा कि धारा 107-16 की कार्रवाई कम हुई है। लगभग 19 हजार लोगों को नोटिस जारी किया गया है, परंतु आधे का भी तामिला नहीं कराया गया है। इसमें तेजी लाकर सभी नोटिस संबंधित को प्राप्त कराई जाए। बिना अनुमति के कोई आयोजन न किया जाए। आदर्श आचार संहिता, धारा 144 तथा महामारी एक्ट का कड़ाई से पालन कराया जाए। आईजी अनिल कुमार राय ने कहा कि अवैध शराब बनाने और बांटने पर सख्त कार्रवाई करें। धारा 107-16 में पाबंदी की कार्रवाई में तेजी लाएं। प्रथम चरण में पूरे जिले में निर्वाचन होना है इसके लिए पुलिस बल की कमी नहीं होने दी जाएगी। बैठक में डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ. कौस्तुभ, सीडीओ अतुल मिश्र, सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, एडीएम मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार राजेश अग्रवाल, प्रियंका चौधरी आदि मौजूद रहे।