फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Collision between private bus and pickup, bus driver dies

Sant Kabir Nagar News: निजी बस और पिकअप में टक्कर, बस चालक की मौत

Mon, 03 Feb 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Collision between private bus and pickup, bus driver dies
तामा गांव के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस
धनघटा। सोमवार की सुबह राम जानकी मार्ग पर तामा गांव के सामने प्राइवेट बस और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप चालक और अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बेलघाट से प्राइवेट बस में सवार होकर लोग बस्ती के पास बारात में गए हुए थे। बारात जब लौट रही थी तो रामजानकी मार्ग पर तामा गांव के सामने सिकरीगंज की तरफ से तेज रफ्तार पिकअप बस से टकरा गई। आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामूली रूप से घायल लोगों को सिकरीगंज के निजी अस्पताल में भेजवाया।
विज्ञापन

चालक का शव बस में फंसा था उसे किसी तरह बाहर निकाला गया। बस चालक की पहचान महुली के मड़हाजोत निवासी राजेंद्र शर्मा (52) पुत्र रामउजागिर शर्मा के रूप में हुई। मौके पर पहुंची धनघटा पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रामकृष्ण मिश्र का कहना है कि इस मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed