फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cold winds increased melting, arrangements inadequate

Sant Kabir Nagar News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, इंतजाम नाकाफी

Tue, 03 Jan 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cold winds increased melting, arrangements inadequate
बैंक चौराहे पर अलाव के पास बैठे लोग। - फोटो : KHALILABAD
सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, इंतजाम नाकाफी
विज्ञापन

दिनभर नहीं हुए सूर्य के दर्शन, कांपते रहे लोग
मजदूरों की बढ़ी मुसीबत, रोजी-रोटी पर संकट
संतकबीरनगर। ठंड का सितम लोगों पर भारी पड़ रहा है। सर्द हवाओं के चलते गलन बढ़ गई है। प्रशासन दावा कर रहा है कि अलाव जलवाए जा रहे हैं और कंबल वितरण हो रहा है, लेकिन लोग इसे नाकाफी बता रहे हैं। मजदूरों के समक्ष भी संकट उत्पन्न हो गया है। उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। सर्द हवाएं भी चलती रहीं। गलन भी बढ़ गई है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। सुबह ठंड के कारण लोग घरों में कैद रहे। ऊपर बिजली भी परेशान कर रही है। सुबह छह बजे बिजली गुल हो जाती है। दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। लोग कांपते नजर आए।
विज्ञापन

सुबह दस बजे तक दुकानें भी बंद रहीं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। प्रशासन का दावा है कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के 25 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था। तीन रैन बसेरा हैं। तहसीलवार कंबल वितरण कराया जा रहा है। धनघटा क्षेत्र के राम प्रवेश और खलीलाबाद के गिरधारी आदि ने बताया कि ठंड काफी बढ़ गई है। ऐसे में जो इंतजाम किए गए हैं वह नाकाफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार तीन दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हो रहे हैं। ठेला-खोमचा लगाने वाले दुकानदार ठंड से ठिठुरते दिखे।
ओपीडी में घटी मरीजों की संख्या
फोटो
संतकबीरनगर। कड़ाके की ठंड में अस्पताल में वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं। हालांकि ओपीडी में मरीजों की संख्या घटी है।
जिला अस्पताल में सामान्य दिनों में 1200 से 1300 की ओपीडी होती है। अब घट कर 700 से 800 हो गई है। चिकित्सक इसका कारण ठंड बता रहे हैं। मंगलवार को ओपीडी में 700 पर्ची काटी गई है। इसमें सबसे ज्यादा बच्चे शामिल हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय ने बताया कि ठंड में सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित होते हैं। ठंड से बच्चों को बचाना बेहद जरूरी है। उन्हें गरम पानी पिलाएं। गर्म कपड़े हर समय पहनाएं रहें। जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकले। अगर कोई दिक्कत है तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed